रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे.
Defence Secretary Met PM Modi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह पीएम मोदी (PM Modi) से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी और रक्षा सचिव के बीच मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ रक्षा सचिव की इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बातचीत हुई.
आधे घंटे चली पीएम के साथ बैठक
पीएम मोदी के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की ये बैठक करीब आधे घंटे चली. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री की इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई है. सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों को कैसे रोका जाए? इसके खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाएं, जैसे मुद्दों पर गंभीरता से बात की गई.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिए सख्त फैसले
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के सभी तरह के वीजा को रद्द करने के साथ ही सभी तरह के व्यापार भी रोक लगा दी है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर भारत की वाटर स्ट्राइक! बगलिहार के बाद सलाल डैम बंद, रियासी में जलस्तर में आई भारी गिरावट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



