देश

Delhi: उत्तर जिला पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उद्घोष’ के तहत 151 घोषित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर जिला पुलिस द्वारा 26 नवंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उद्घोष’ के तहत कुल 151 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार और चिह्नित किया गया. इस अभियान का उद्देश्य जेल-बेल और पैरोल से भागे हुए अपराधियों को पकड़ना था.

इस ऑपरेशन के तहत प्रत्येक थाना और उप-इकाई में घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं. इन टीमों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ मानव खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई. ऑपरेशन का नेतृत्व संबंधित थानों के एसएचओ, एसीपी/सब-डिविजन और एसीपी/ऑपरेशंस सेल द्वारा किया गया.

इतने लोगों के खिलाफ कार्रवाई


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना और विशेष स्टाफ, जिसमें एएटीएस (Anti Auto Theft Squad) भी शामिल था, ने घोषित अपराधियों की जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रयास किए.

– स्पेशल स्टाफ, उत्तर जिला ने 32 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 1 गंभीर अपराध (Heinous Case), 18 गैर-गंभीर अपराध (Non Heinous Cases), और 13 अन्य जिलों के अपराधी शामिल हैं.

– एएटीएस/उत्तर ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 1 गंभीर अपराध, 2 गैर-गंभीर अपराध और 3 अन्य जिलों के अपराधी शामिल हैं.

– थानों की टीमें ने 113 अपराधियों को पकड़ा, जिसमें 6 गंभीर अपराध, 53 गैर-गंभीर अपराध, और 54 अन्य जिलों के अपराधी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

7 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

7 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

8 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago