देश

दिल्‍ली में दौड़ेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, गृह मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी; क्या है 2028 तक का पूरा ‘मेगा-प्लान’?

दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए आज (मंगलवार, 7 जुलाई) का दिन किसी बड़े जश्न से कम नहीं है. शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को ‘रॉकेट’ जैसी रफ्तार देने के लिए आज सड़कों पर 300 नई हाई-टेक इलेक्ट्रिक बसें उतारी जा रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके से इन चमचमाती बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.

5000 के पार हुआ ई-बसों का बेड़ा

इस 300 बसों की ‘सुपर-लॉन्चिंग’ के साथ ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5000 का जादुई आंकड़ा पार कर गया है. ईवी पॉलिसी (EV Policy) के लागू होने के बाद दिल्ली में अब DTC चाहकर भी CNG बसें नहीं खरीद सकती. सीएम रेखा गुप्ता ने डंके की चोट पर दावा किया है कि 2028 तक दिल्ली की 100 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी और DTC के पास 13,000 से अधिक ई-बसें होंगी. इसके लिए ‘पीएम ई-ड्राइव’ (PM e-Drive) के तहत 2800 नई बसों के ऑर्डर का कैबिनेट प्रस्ताव भी तैयार है.

नंद नगरी में ‘डबल धमाका’ और संकरी गलियों का इलाज

आज का कार्यक्रम सिर्फ बसों की लॉन्चिंग तक सीमित नहीं रहा. बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ नंद नगरी में एक नए वाहन फिटनेस सेंटर का उद्धाटन और बस डिपो की आधारशिला भी रखी गई. खास बात यह है कि बेड़े में 12 मीटर वाली स्टैंडर्ड बसों के साथ-साथ 9 मीटर वाली ‘देवी’ बसें भी शामिल हैं. ये छोटी बसें दिल्ली की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से फर्राटे भर सकेंगी.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: होर्मुज से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर ईरान ने दागीं मिसाइलें

IIT दिल्ली के साथ ‘मास्टरप्लान’

नई बसों के आने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी और यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दिल्ली सरकार ने कनेक्टिविटी को ‘सुपर-स्मार्ट’ बनाने के लिए IIT दिल्ली के साथ हाथ मिलाया है. पूरे शहर को तीन जोन में बांटकर रूट रेशनलाइजेशन (Route Rationalization) का काम चल रहा है, ताकि जिस रूट पर ज्यादा भीड़ है, वहां दनादन बसें मिल सकें. तैयार हो जाइए एक प्रदूषण-मुक्त और ‘स्मार्ट’ दिल्ली के सफर के लिए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

2 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago