देश

Delhi: बुराड़ी में गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे में फंसे कई मजदूर

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है. इस हादसे में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

जानकारी मिलते ही आनन-फानन में राहत और बचाव कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही घटनास्थल पर तुरंत दमकल की कई गाड़ियां बचाव कार्य के लिए बुलाई गईं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस ऑपरेशन के दौरान खबर लिखे जाने तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हालांकि, मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की संभावना है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है. बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की विशेष मशीनें भी मंगवाई गई, ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. इस हादसे ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि यह इमारत कैसे गिरी. फिलहाल, हमारी प्राथमिकता लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालने की है.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जाहिर किया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “ये घटना बेहद दुखद है. बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया है कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें. स्थानीय लोगों की भी हरसंभव सहायता करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

20 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago