प्रदर्शन करते छात्र
Delhi: जेएनयू (JNU) में एक बार फिर बड़ा बवाल शुरू हो गया है. शिवाजी जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट के कार्यकर्ता भिड़ गए हैं. ABVP का आरोप है कि लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की तस्वीर को नीचे फेंका है, वहीं लेफ्ट दावा कर रहा है कि ABVP के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है. इस समय दोनों तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं, यूनिवर्सिटी द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
राजधानी दिल्ली के जेएनयू (JNU) में शिवाजी महाराज के तस्वीर को कथित रूप से फेंकने का ABVP ने विरोध किया. जेएनयू ABVP सचिव ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी तस्वीर लगाई गई थी. JNU के कम्युनिस्ट ये सह नहीं पाए और छत्रपति शिवाजी की तस्वीर को बाहर फेंक दिया और माला कूड़ेदान में डाल दिया.”
ये भी पढ़ें: JNU Alumni Meet 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एलुमनाई मीट का आयोजन, देश-विदेश से आए जेएनयू के पूर्व छात्र
JNU NSUI के महासचिव गणपत चौधरी ने कहा कि ABVP के सदस्यों ने JNUSU कार्यालय में शिवाजी का चित्र रखा था. जिसके लिए JNUSU प्रतिनिधिमंडल से अनुमति की चाहिए होती है. उन्होंने इसे अवैध तरीके से किया था. दूसरे छात्रों ने स्क्रीनिंग के लिए सभी तस्वीर हटा दिए, जिस कारण 2 समूहों में लड़ाई हुई.
-भारत एक्सप्रेस
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…