देश

Bulandshahr: STF और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में सवा लाख के इनामी साहब सिंह को किया ढेर, घरों में डकैती के बाद हत्या को देता था अंजाम

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात यूपी एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने सवा लाख के इनामी बदमाश साहब सिंह को मुठभेड़ मे मार गिराया. साहब सिंह ने अपने सामने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की. जिसमें एक गोली घुमंतू जनजाति के कुख्यात गैंग के सदस्य साहब सिंह को जा लगी. जिससे वो घायल हो गया. इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बुलंदशहर जिले की गुलावटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम से थाना गुलावटी क्षेत्र में एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई है. जिसमें बदमाश साहब सिंह को गोली जा लगी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक बदमाश की पहचान साहब सिंह ऊर्फ सुनील सिंह पुत्र चित्तर सिंह ऊर्फ चनदी, निवासी-सजेती, थाना जसराना, जनपद-फ़िरोज़ाबाद के रूप में हुई है.

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, साहब सिंह पर जनपद गोंडा से एक लाख और जनपद बुलन्दशहर से 25,000 का इनाम घोषित हो रखा है. ये घरों में डकैती और डकैती के साथ हत्या करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गैंग का सदस्य था. यह थाना डिबाई में 11-8-19 को डकैती के रजिस्टर्ड गैंग D-14 गैंग का सक्रिय सदस्य था.

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कल देर रात थाना गुलावटी और STF की संयुक्त टीम की एक अपराधी से मुठभेड़ हुई जिसमें उसकी मृत्यु हो गई. उसकी शिनाख्त साहब सिंह के रूप में हुई है. उस पर जनपद गोंडा में एक मुकदमें में 1 लाख रुपए तथा बुलंदशहर के मुकदमे में 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. उन्होंने कहा कि इस पर अभी तक 6 मुकदमों की जानकारी मिली है. इस कार्रवाई के दौरान हमारे 3 जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Lucknow: संदिग्ध हालात में फौजी की पत्नी झुलसी, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

इनामी बदमाश साहब सिंह का आपराधिक इतिहास

-दिनाक 18-8-2001 को थाना कोतवाली नगर, गोंडा क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी. जिसमे घर के सभी 14 लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसमें से दो बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी.

-दिनांक 19-12-2006 को थाना छर्रा, अलीगढ़ क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगों की हत्या करके डकैती डाली थी.

-दिनांक 20-9-14 को थाना कोतवाली नगर, बुलन्दशहर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करके सोने चाँदी के ज़ेवर, डबल बैरल बंदूक़ आदि लूट लिया था.

-दिनांक 20-10-2014 को थाना डिबाई क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर घायल करके ज़ेवर, बंदूक़ आदि लूट लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago