इंटरनेशनल मीडिया संस्थान बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुबई दफ़्तर पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. एक अधिकारी ने बताया कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग की टीम पहुंची, ‘सर्वे ऑपरेशन’ जारी है. 60 से 70 लोगों की टीम छापेमारी में शामिल है. सूत्रों का कहना है कि बीबीसी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं. इसके साथ ही कर्मचारियों को ऑफिस छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है.
बताया जा रहा है कि लंदन स्थित बीबीसी मुख्यालय को छापेमारी की जानकारी दे दी गई है.
BBC के दफ़्तर में IT रेड को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि. हम JPC की मांग कर रहे हैं, सरकार BBC पर रेड कर रही है. तो वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है. बहुत खूब. अप्रत्याशित.
ये भी पढ़ें: Amit Shah: ‘क्यों न मिले PM मोदी को G20 का श्रेय? अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो…’- बोले गृह मंत्री अमित शाह
बता दें कि हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी. यह डॉक्यूमेंट्री साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर थी. केंद्र सरकार ने इसे प्रोपेगेंडा बताते हुए डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी. देश की राजधानी दिल्ली के जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और अम्बेडकर विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर काफी बवाल मचा था. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi DTC Bus: दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में दिव्यांगों के लिए सुविधाओं को बेहतर…
PM Modi Semiconductor Meeting: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने…
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को 300 मीटर…
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित 4.7 एकड़ जमीन पर नया विवाद शुरू हो गया…
Airtel Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 77 दिनों की वैलिडिटी वाला…
India Semiconductor Mission 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर राउंडटेबल में उद्योग को पूरा समर्थन,…