Delhi Assembly bomb threat email budget session: राजधानी दिल्ली में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. मंगलवार सुबह आए इस धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी क्योंकि कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपना बहुप्रतीक्षित बजट पेश करने वाली थीं.
बता दें कि ईमेल में न केवल विधानसभा बल्कि पास के मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता समेत कई वीवीआईपी (VVIP) के नाम शामिल थे.
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पहला धमकी भरा संदेश सुबह 7:28 बजे विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ. इसके ठीक 21 मिनट बाद, यानी 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के निजी ईमेल पर भी वैसा ही संदेश आया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने तुरंत पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया. एहतियात के तौर पर सुबह होने वाली विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, ताकि चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा सके.
धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने विधानसभा (Delhi Assembly) के आसपास के इलाकों और नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा की पुरानी और नई बिल्डिंग के हर कोने, पार्किंग एरिया और बेसमेंट की जांच की.
हालांकि गहन तलाशी के बाद अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है. अधिकारियों का मानना है कि यह बजट सत्र में व्यवधान डालने या दहशत फैलाने की एक सोची-समझती साजिश (Hoax Call/Email) हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है.
तमाम खतरों और सुरक्षा जांच के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साहस दिखाते हुए विधानसभा (Delhi Assembly) पहुंचकर अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है. सीएम ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की प्रगति को ऐसी धमकियों से रोका नहीं जा सकता. इस बजट से दिल्ली की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलावों की उम्मीद है. सुरक्षा एजेंसियां अब उस ‘आईपी एड्रेस’ (IP Address) को ट्रैक करने में जुटी हैं, जिससे ये धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने का दावा किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…