देश

Delhi Assembly Elections 2025: 70 सीटों पर 60.54 फीसदी मतदान, महिला वोटर्स का दिखा दम

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी होंगे. कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे. 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया. इसके मुताबिक कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ है. आकलन करने पर पता चलता है कि महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है.

दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है. महिला मतदाताओं ने 60.92% मतदान किया है, जबकि पुरुषों ने 60.21% से ज्यादा वोट डाला है. इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 है, जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं.

महिला वोटर्स का दिखा दम

वहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार नरेला में 61.85, बुराड़ी 59.48, तिमारपुर 55.98, आदर्श नगर 56.43, बादली 63.03, रिठाला 57.89, बवाना 59.46, मुडका 60.30, किरारी 62.39, सुलतानपुर माजरा 60.25, नागलोई जाट 59.07, मंगोल पुरी 64.81, रोहिणी 62.15, शालीमार बाग 58.28, शकुरबस्ती 63.23, त्रि नगर 62.21, वजीरपुर 55.65, माडल टाउन 53.62, सदर बाजार 60.5, चांदनी चौक 55.96, मटिया महल 65.11, बल्लीमारान 63.9, करोल बाग 54.55, पटेल नगर 58.07, मोती नगर 58.77, मादीपुर 63.28, राजौरी गार्डन 63.06, हरी नगर 60.74, तिलक नगर 60.05, जनक पुरी 62.65,

वहीं विकासपुरी 59.07, उत्तम नगर 61.66, द्वारका 61.96, मटियाला 60.87, नजफगढ़ 64.14, बिजवासन 61.13, पालम 62.41, दिल्ली कैंट 59.36, राजेन्द्र नगर 61.25, नई दिल्ली 56.41, जंगपुरा 57.49, कस्तूरबा नगर 54.15, मालवीय नगर 54.07, आर के पुरम 54.01, महरौली 53.02, छत्तरपुर 62.79, देवली 59.58, अंबेडकर नगर 59.47, संगम विहार 61.08, ग्रेटर कैलाश 54.92, कालकाजी 54.59, तुगलकाबाद 56.03, बदरपुर 56.93, ओखला 54.96, त्रिलोक पुरी 65.28, कोंडली 62.97, पटपड़गंज 60.75, लक्ष्मी नगर 60.87, विश्वास नगर 60.72, कृष्णा नगर 64.04, गांधीनगर 61.01, शाहदरा 62.58, सीमा पुरी 65.25, रोहतास नगर 65.3, सीलमपुर 68.71, घोंडा 61.03, बाबरपुर 65.86, गोकलपुर 68.29, मुस्तफाबाद 69.01, करावल नगर 64.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है. इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं. यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं. ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result LIVE: किसकी होगी दिल्ली? शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में बीजेपी को बढ़त

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago