महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर तीखा पलटवार किया है. उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती दी कि वह शिवसेना (UBT) के सांसदों को तोड़कर दिखाएं.
साथ ही उन्होने कहा कि अगर ‘मर्द की औलाद’ हैं तो ED, CBI, इनकम टैक्स और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ लड़ें. हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है. इतना ही नहीं, उद्धव ने कहा कि आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो हम आपका सिर तोड़ देंगे. साथ ही ठाकरे ने ये भी कहा कि जिस तरह से विपक्ष को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार विश्वसनीय नहीं लगी, उसी तरह BJP को अपनी जीत विश्वसनीय नहीं लगी.
इससे पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ के आरोपों को लेकर कहा था कि शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता, उसके लिए जिगरा होना चाहिए. मेरे काम से सभी नेता प्रभावित होते है और मुझसे मिलते रहते हैं. इसे राजनीतिक रंग का नाम नहीं दिया जाना चाहिए. आगे शिन्दे ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब भी मेरे आवास ‘वर्षा’ के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते थे. और आज भी हमारे घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ये तो ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है.
शिंदे ने कहा कि भिवंडी, कल्याण और ठाणे जिलों से उद्धव गुट की शिवसेना (UBT) के कई पदाधिकारी आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं. लोगों को शिवसेना पर आज भी उतना ही भरोसा है जितना पहले था. हम सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग घर पर बैठे हैं, वे घर पर ही रहें. जब वे हारते हैं, तो वे EVM को दोषी ठहराते हैं.
इतना ही नहीं, शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें 440 वॉल्ट का झटका महाराष्ट्र की जनता ने दिया है. उससे वो उभर नहीं पाए हैं. विधानसभा चुनाव में लोगों ने हम पर भरोसा जताया है. लोगों ने उन्हें एक ही झटका मारा है, लेकिन झटका सॉलिड मारा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है: केशव प्रसाद मौर्य
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…