देश

27 साल बाद BJP को सत्ता: रेखा गुप्ता बनीं CM, अब इन 6 बड़ी चुनौतियों से होगी असली परीक्षा!

Challenges for Rekha Gupta: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन गई है, जिससे राजधानी की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी ताजपोशी के साथ ही जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

अब नई सरकार को कई अहम मुद्दों से निपटना होगा, जिनमें यमुना सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार, सार्वजनिक परिवहन, सड़क निर्माण और झुग्गी पुनर्वास जैसी चुनौतियां शामिल हैं. आइए जानते हैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने कौन-कौन सी मुख्य चुनौतियां होंगी और भाजपा सरकार इनसे कैसे निपटने की योजना बना रही है.

  1. यमुना की सफाई: भाजपा के वादे की अग्निपरीक्षा

दिल्ली चुनाव में यमुना नदी की सफाई भाजपा का एक बड़ा मुद्दा रहा. पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरते हुए, भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जाएगा.

भाजपा सरकार की योजना:

  • यमुना सफाई अभियान की शुरुआत
  • 2027 तक नदी को पूरी तरह से साफ करने का लक्ष्य
  • जलशक्ति मंत्रालय और NGT के सहयोग से मॉनिटरिंग
  1. दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करना

दिल्ली में अब तक केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं थी, क्योंकि AAP सरकार का दावा था कि उनकी स्वास्थ्य योजनाएं ज्यादा प्रभावी हैं. अब भाजपा ने इसे लागू करने की घोषणा कर दी है.

योजना के फायदे:

  • दिल्लीवासियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा
  • राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये की सुविधा
  • गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ
  1. सार्वजनिक परिवहन सुधार और डीटीसी बसों की खरीद

AAP सरकार के 10 साल के कार्यकाल में DTC के बेड़े में कोई नई बस नहीं जोड़ी गई. भाजपा ने वादा किया है कि वे सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करेंगे.

नई सरकार की योजना:

  • 13,000 नई बसें खरीदने का लक्ष्य
  • इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में वृद्धि
  • सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाना
  1. रोजगार सृजन: युवाओं के लिए नए अवसर

दिल्ली में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या रही है. AAP सरकार ने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन यह अधूरा रह गया. अब भाजपा सरकार पर नई रोजगार नीति बनाने का दबाव होगा.

भाजपा सरकार के कदम:

  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ाना
  • 100 दिनों के भीतर नई रोजगार नीति लागू करना
  • स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देना
  1. जर्जर सड़कों का सुधार और ट्रैफिक समस्या का समाधान

दिल्ली की सड़कें और ट्रैफिक जाम बड़ी समस्याएं बनी हुई हैं. भाजपा ने दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने का वादा किया है.

योजना के मुख्य बिंदु:

  • नई सड़कों और फ्लाईओवर का निर्माण
  • जर्जर सड़कों की मरम्मत
  • ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
  1. झुग्गीवासियों के पुनर्वास की जिम्मेदारी

दिल्ली में हजारों झुग्गीवासी आज भी पक्के घरों के इंतजार में हैं. भाजपा ने इन्हें जल्द ही नए मकान देने का वादा किया है.

सरकार की योजना:

  • शीला दीक्षित सरकार के समय बने 50,000 फ्लैट्स झुग्गीवासियों को आवंटित करना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना को तेजी से लागू करना
  • झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के पुनर्विकास पर फोकस

नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने कड़ी चुनौती

रेखा गुप्ता के लिए यह कार्यकाल आसान नहीं होगा. दिल्ली की जनता ने भाजपा को एक बदलाव के वादे के साथ चुना है, अब यह देखना होगा कि वे इन चुनौतियों से कैसे निपटती हैं. अगर भाजपा अपने वादों को पूरा करती है, तो यह दिल्ली के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 minute ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

22 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

24 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

27 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

59 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago