देश

कोर्ट ने वर्ष 2018 में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के दोषी को सुनाई 14 साल की सजा

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने वर्ष 2018 में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 14 साल की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 16.5 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है. घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने अभियुक्त की गरीबी तथा कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने की दलील को सिरे से खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने दोषी को सुनाई 14 साल की सजा

उन्होंने आईपीसी एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के तहत दोषी ठहराए गए 40 वर्षीय व्यक्ति को सजा सुनाते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर पेश की गई साक्ष्यों से पता चलता है कि वासना दोषी पर इतनी हावी हो गया था कि उसने नाबालिग लड़की से बलात्कार किया. अदालत ने दोषी को बलात्कार के लिए 14 साल की सजा और उसे डराने-धमकाने के लिए दो साल की सजा सुनाई है. दोनों सजाए एक साथ चलेगी. विशेष लोक अभियोजक निम्मी सिसोदिया ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग करते हुए कहा कि जघन्य अपराध के कारण पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया. फॉरेंसिक रिपोर्ट ने दोषी को बच्चे का जैविक पिता साबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में जगदीश टाइटलर की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर 8 अप्रैल को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चीन-जापान की राह पर भारत! नथिंग के CEO बोले- मैन्युफैक्चरिंग तो बस शुरुआत है, R&D से बनेंगे ग्लोबल ब्रांड्स

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…

1 hour ago

CCTV फुटेज से खुली दान में चोरी की पोल! अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT को मिले 105 चोरी के सबूत

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…

1 hour ago

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…

1 hour ago

IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय किए गए आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…

2 hours ago