Delhi Bomb Blast Case: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और सुरक्षा एजेंसियां नए-नए खुलासे कर रही हैं. अब इस मामले में आतंकी उमर के तार उत्तराखंड के हल्द्वानी से जुड़े होने की बड़ी जानकारी सामने आई है. उसकी कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसका कनेक्शन बनभूलपुरा इलाके से है.
शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया. सूत्रों की माने तो इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है. सुरक्षा को देखते हुए मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. शहर के कई हिस्सों में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.
शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंचे. अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. फिलहाल एजेंसियों ने इमाम की भूमिका पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है. NIA अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें से 6 गिरफ्तारियां 20 नवंबर को हुई थीं, जबकि 2 लोग 28-29 नवंबर को हल्द्वानी से पकड़े गए थे.
10 नवंबर को दिल्ली के लालकिले के पास कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए थे. जांच में यह आतंकी हमला साबित हुआ है, जिसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों का हाथ बताया जा रहा है. मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को सुसाइड बॉम्बर माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…