Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली ब्लास्ट केस में हल्द्वानी से मौलाना कासमी गिरफ्तार, NIA ने अब तक कीं 8 गिरफ्तारियां

Delhi Blast Case: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में नया खुलासा हुआ है. आतंकी उमर का कनेक्शन हल्द्वानी के बनभूलपुरा से मिला है. पुलिस ने बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया है. NIA अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Delhi Bomb Blast Case: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और सुरक्षा एजेंसियां नए-नए खुलासे कर रही हैं. अब इस मामले में आतंकी उमर के तार उत्तराखंड के हल्द्वानी से जुड़े होने की बड़ी जानकारी सामने आई है. उसकी कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसका कनेक्शन बनभूलपुरा इलाके से है.

हल्द्वानी में दबिश

शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया. सूत्रों की माने तो इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है. सुरक्षा को देखते हुए मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. शहर के कई हिस्सों में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

अचानक हलचल तेज

शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंचे. अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. फिलहाल एजेंसियों ने इमाम की भूमिका पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

मामले में गिरफ्तारियां जारी

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है. NIA अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें से 6 गिरफ्तारियां 20 नवंबर को हुई थीं, जबकि 2 लोग 28-29 नवंबर को हल्द्वानी से पकड़े गए थे.

ये भी पढ़ें-नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस की आपराधिक शाखा ने दर्ज किया FIR

आतंकी हमला साबित

10 नवंबर को दिल्ली के लालकिले के पास कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए थे. जांच में यह आतंकी हमला साबित हुआ है, जिसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों का हाथ बताया जा रहा है. मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को सुसाइड बॉम्बर माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital