वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के महानिदेशक ( Director General) टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के साथ जोहान्सबर्ग में मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं.
एक्स पर पोस्ट करते हुए टेड्रोस अदनोम ने लिखा, “पिछले हफ्ते जोहान्सबर्ग में G20 समिट में प्रेसिडेंट लूला के साथ एक हल्का-फुल्का पल”
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने रविवार को कहा कि साउथ अफ्रीका में G20 समिट और ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट दिखाते हैं कि मल्टीलेटरलिज़्म अभी भी ज़िंदा है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हों.
जोहान्सबर्ग में G20 मीटिंग के दौरान रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “(ट्रंप) मल्टीलेटरलिज़्म के खत्म होने का उपदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, यूनिलेटरलिज़्म को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि मल्टीलेटरलिज़्म जीतेगा.”
बता दें कि इस बार का G20 समिट 22-23 नवंबर, 2025 को जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका में हुआ था. यह पहली बार था जब G20 लीडर्स का समिट अफ्रीकी महाद्वीप पर हुआ था. होस्ट के तौर पर साउथ अफ्रीका ने ग्लोबल साउथ के लिए डेवलपमेंट की प्राथमिकताओं को हाईलाइट करने के लिए “एकजुटता, समानता और सस्टेनेबिलिटी” थीम पर फोकस किया.
समिट की अध्यक्षता साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग एक्सपो सेंटर में की. इस समिट में जलवायु परिवर्तन और आर्थिक जैसे मुद्दों पर मल्टीलेटरल सहयोग का समर्थन करते हुए 122-पॉइंट का G20 लीडर्स डिक्लेरेशन पारित किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…