देश

छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका

Delhi Bulldozer Action: खुशी/दिल्ली: राजधानी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सोमवार को डीडीए (DDA) का बुलडोजर जमकर गरजा. डीएम साउथ के आदेश पर शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत इलाके में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे करीब 20 मकानों और कुछ फार्महाउसों को जमींदोज कर दिया गया. मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई थी.

48 घंटे पहले मिला था नोटिस

प्रशासन का कहना है कि बुलडोजर चलाने से करीब 48 घंटे पहले ही स्थानीय निवासियों को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया था. कार्रवाई के दौरान इलाके की बिजली काट दी गई और मीटर भी हटा लिए गए. प्रशासन के मुताबिक, यह पूरी कवायद इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही है, जिससे आने वाले समय में लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और आवाजाही आसान होगी.

सामान निकालने का भी नहीं मिला समय

दूसरी ओर, इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में भारी रोष और बेबसी देखने को मिली. पीड़ित लोगों का आरोप है कि महज 48 घंटे का वक्त बहुत कम था, जिसके कारण वे न तो अपने रहने का कोई दूसरा इंतजाम कर पाए और न ही घरों से अपना सामान सुरक्षित बाहर निकाल सके. कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के सामान का काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, पीड़ितों का कहना है कि डीएम प्रशासन की तरफ से उन्हें मुआवजे का आश्वासन भी दिया गया है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान पूरे इलाके में मुस्तैद रहे. डीडीए अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ा होने से इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल अपने आशियाने उजड़ते देख स्थानीय लोग खासे परेशान नजर आए.

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने अमित शाह को भेंट की गणपति प्रतिमा, बोले – आपके मार्गदर्शन के लिए आभार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

11 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

12 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

19 minutes ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

31 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

1 hour ago