देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने यह धमकी गाजियाबाद से 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल कर के दी थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

दिल्ली की CM को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

धमकी मिलने के तुरंत बाद गाजियाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया गया. कॉल की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया.

मेडिकल जांच के बाद की जाएगी मामले की पुष्टि

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है, हालांकि इस पहलू की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही की जाएगी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध है या नहीं, और उसने यह हरकत क्यों की.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है. दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिन्होंने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित खतरे को टाल दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago