दिल्ली : खिलौना व्यापारियों को टॉय पॉलिसी की उम्मीद, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में टॉय एग्जीबिशन का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलौना उद्योग से जुड़ी समस्या को गंभीरता से सुना और दिल्ली में टॉय पॉलिसी लाने का आश्वासन दिया.





