देश

Delhi: सीएम सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) और मुख्यमंत्री सचिवालय को एक Bomb Blast की धमकी भरा ईमेल मिला. मेल में दावा किया गया है कि दोपहर 2:45 बजे एमएएमसी में और 3:30 बजे सीएम सचिवालय में बम विस्फोट (Bomb Blast) किया जाएगा.

Bomb Blast की धमकी के बाद अलर्ट

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों जगहों पर गहन जांच और स्कैनिंग शुरू कर दी. सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई की गई.

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मेल पिछली बार मिले कुछ फर्जी मेल्स से मेल खाता पाया गया है और आशंका है कि यह मेल किसी अन्य राज्य के लिए भेजा गया हो. फिर भी इसे पूरी गंभीरता से लिया गया है और सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) का पालन किया जा रहा है.

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कार्रवाई के तहत एडिशनल डीसीपी-1 (सेंट्रल), एसीपी कमला मार्केट और एसएचओ आईपी एस्टेट सीएम सचिवालय में मौजूद हैं और गहन जांच की जा रही है. एटीओ आईपी एस्टेट एमएएमसी में सुरक्षा जांच की निगरानी कर रहे हैं. वहीं, एसएचओ साइबर सेल (सेंट्रल) धमकी भरे ईमेल की जांच कर रहे हैं.

इसके अलावा डीडीएमए, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल सेल जैसी अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और वे पूरे अभियान में सहयोग कर रही हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें- नेपाल के मौजूदा हालात को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान, जानें मोदी सरकार ने नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए कहा?

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट दी जाएगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थान, दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों को बम (Bomb Blast) की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं.

इसके पहले, चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी (Bomb Blast) भरे ई-मेल भेजे गए थे. जांच के बाद पता चला था कि यह धमकी झूठी थी. शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

4 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago