देश

Delhi Election 2025: भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट

Delhi Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट शनिवार को जारी कर दी. पार्टी ने करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है.

कपिल मिश्रा के अलावा हरीश खुराना को मोती नगर से, प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा है. प्रियंका हाल ही में AAP से बीजेपी में शामिल हुई थीं. कांग्रेस के पूर्व नेता नीरज बसोया को कस्तूरबा नगर से टिकट दिया गया है. इस तरह पार्टी ने दो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को और साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है.

प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट


1. कपिल मिश्रा (करावल नगर)
2. हरीश खुराना (मोतीनगर)
3. प्रियंका गौतम (कोंडली)
4. राज करण खत्री (नरेला)
5. सूर्य प्रकाश खत्री (तिमारपुर)
6. गजेंद्र दराल (मुंडका)
7. बजरंग शुक्ला (किरारी)
8. करण सिंह कर्मा (सुल्तानपुर माजरा)
9. करनैल सिंह (शकूर बस्ती)
10. तिलक राम गुप्ता (त्रिनगर)
11. मनोज कुमार जिंदल (सदर बाजार)
12. सतीश जैन (चांदनी चौक)
13. दीप्ति इंदौरा (मटिया महल)

14. कमल बागड़ी (बल्लीमारान)
15. उर्मिला कैलाश गंगवाल (मादीपुर)
16. श्याम शर्मा (हरि नगर)
17. श्वेता सैनी (तिलक नगर)
18. पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी)
19. पवन शर्मा (उत्तम नगर)
20. प्रद्युम्न राजपूत (द्वारका)
21. संदीप सहरावत (मटियाला)
22. नीलम पहलवान (नजफगढ़)
23. कुलदीप सोलंकी (पालम)
24. उमंग बजाज (राजिंदर नगर)
25. नीरज बसोया (कस्तूरबा नगर)
26. रोहतास बिधूड़ी (तुगलकाबाद)
27. मनीष चौधरी (ओखला)
28. अभय वर्मा (लक्ष्मी नगर)
29. अनिल गौड़ (सीलमपुर)

बीते 4 जनवरी को भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. इस तरह से अब तक 70 में से 58 उम्मीदवारों के नाम पार्टी ने घोषित कर दिए हैं. दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को ​की जाएगी.

पहली लिस्ट में हैं ये उम्मीदवार

पहली सूची में शामिल नामों में पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) को नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है. दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) कालकाजी से सीएम आतिशी (CM Atishi) के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. बिधूड़ी को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था. कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को मैदान में उतारा है.

इनके अलावा दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, जो कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी थे, चुनाव से कुछ महीने पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और बिजवासन सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने गांधी नगर के विधायक अनिल बाजपेयी (Anil Bajpayee) को टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है. 2003 से 2013 तक शीला दीक्षित की कैबिनेट में मंत्री रहे लवली पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. वे पूर्वी दिल्ली की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago