देश

पत्नी को कब तक निहारोगे? सुब्रह्मण्यन के बयान पर मचा बवाल, आनंद महिंद्रा ने आउटपुट और संतुलित जीवन की दी सीख

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन बातचीत में सुझाव दिया था कि सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर रविवार को भी ऑफिस आना चाहिए. उन्होंने कहा, “रविवार को घर बैठकर आप क्या करेंगे? अपनी पत्नी को कब तक निहारेंगे? पत्नियां भी पतियों को कब तक निहारेंगी? ऑफिस आइए और काम कीजिए.”

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी देखने को मिली. कई लोग इस बयान को असंवेदनशील बताते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं.

घंटों काम से ज्यादा आउटपुट जरूरी

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा कि काम के घंटे मायने नहीं रखते, बल्कि आउटपुट ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “यह बहस गलत दिशा में जा रही है. चाहे आप 40 घंटे काम करें या 90 घंटे, असली सवाल यह है कि आप कितना आउटपुट दे रहे हैं. अगर आपके पास परिवार के साथ समय बिताने, पढ़ने और सोचने का वक्त नहीं है, तो आप सही फैसले कैसे लेंगे?”

उन्होंने आगे कहा कि संतुलित जीवनशैली बेहतर फैसले लेने में मदद करती है और केवल काम में डूबे रहना उचित नहीं है.

संतुलित जीवन जरूरी

आनंद महिंद्रा ने कहा, “अच्छी जिंदगी के लिए जरूरी है कि आप अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें. हर वक्त एक ही सुरंग में नहीं रह सकते. आपको जीवन में रचनात्मकता और सोचने के लिए भी समय चाहिए.”

पत्नी को निहारने का वक्त मिलता है

सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं सोशल मीडिया पर कितना समय बिताता हूं. मैं यहां दोस्त बनाने नहीं आया हूं, बल्कि इसे एक बिजनेस टूल के रूप में इस्तेमाल करता हूं. मेरी पत्नी बहुत अच्छी हैं और मुझे उन्हें निहारना अच्छा लगता है. मैं अकेलेपन की वजह से सोशल मीडिया पर नहीं हूं.”

सोशल मीडिया पर महिंद्रा का बयान वायरल

आनंद महिंद्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं. वहीं, सुब्रह्मण्यन के बयान पर विवाद अभी थमा नहीं है. महिंद्रा के संतुलित जीवन पर जोर देने वाले इस बयान ने बहस को एक नई दिशा दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago