देश

मुसीबत में खान सर: BPSC ने लीगल नोटिस भेजकर मांगा जवाब, जाने क्या है मामला

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, बीपीएससी ने भी अब एक्शन लेना शुरू किया है. आयोग ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बाद शनिवार को शिक्षक खान सर को लीगल नोटिस भेजा है. आयोग ने 15 दिनों के अंदर जवाब भी मांगा है.

बीपीएससी ने अपने वकील के माध्यम से खान सर के पांचों केंद्रों को नोटिस भेजते हुए छात्रों को भड़काने और गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. वकील ने लीगल नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है. कहा गया है कि जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत बिहार लोक सेवा आयोग मामला भी दर्ज करा सकता है.

अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को नोटिस देकर उनके उस बयान के बारे में पूछा है कि आपने किस तरीके से यह कहा कि बीपीएससी का सीट बेचा जा रहा है और यह सब, अध्यक्ष और अध्यक्ष के लोगों के द्वारा किया जा रहा है.

आयोग ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी भाषा न केवल अभद्र रही है बल्कि यह बहुत ही अपमानजनक भी है. जो आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है. आपके जैसे कद के शिक्षक से ऐसी भाषा का प्रयोग कर छात्रों को भड़काने की उम्मीद नहीं की जाती है, जिसका परिणाम भयावह कानून व्यवस्था के रूप में सामने आता है.

आयोग के विरुद्ध उकसाने का आरोप

आयोग ने शनिवार को खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर को भेजे लीगल नोटिस में कहा है कि खान सर ने बीपीएससी से बिना पता लगाए या पुष्टि किए ही 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में सामान्यीकरण यानी नॉर्मलाइजेशन के बारे में गलत सूचना या अफवाह फैलाई है और छात्रों को आयोग के विरुद्ध उकसाया है. आयोग ने छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है. इससे पहले आयोग ने प्रशांत किशोर को भी लीगल नोटिस भेजा था.


इसे भी पढ़ें- BPSC पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद, छात्रों और दुकानदारों का समर्थन : पप्पू यादव


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

9 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

13 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

17 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

51 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

51 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

55 minutes ago