देश

Delhi Election Result: BJP के सामने ढेर होते दिखाई दिए AAP के दिग्गज, आतिशी और अमानतुल्लाह खान पीछे

Delhi Assembly Election Counting: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है, और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के कई प्रमुख नेता पीछे चल रहे हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर पाएगी, या फिर 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी.

कांग्रेस, जो पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी, इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी है. मतगणना को लेकर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

बड़े चेहरों में कौन आगे-कौन पीछे

  • ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज पीछे
  • करावल नगर से BJP के कपिल मिश्रा आगे
  • कालका जी से AAP की आतिशी पीछे
  • कालका जी से BJP के रमेश बिधुड़ी आगे
  • शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन पीछे
  • राजौरा गार्डन से मनजिंदर सिरसा आगे
  • ओखला से अमानतुल्ला खान पीछे
  • गोपाल राय आगे
  • मालवीय नगर से सोमनाथ भारती पीछे
  • पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

राजधानी में 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था, और आज 19 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है. हर मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें दो अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं.

एग्जिट पोल्स ने दिया था बीजेपी को बढ़त का संकेत

चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स में पहले ही संकेत दिया गया था कि इस बार दिल्ली में बीजेपी को बढ़त मिल सकती है. अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा.

उमर अब्दुल्ला का तंज

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा, “और लड़ो आपस में.” उनका यह बयान संभवतः विपक्षी दलों—आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आपसी मतभेदों की ओर इशारा करता है.

बीजेपी को बड़ी बढ़त, ओखला सीट पर भी आगे

अब तक आए रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है. मुस्लिम बहुल क्षेत्र ओखला से भी बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं. अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि क्या दिल्ली में इतिहास बदलेगा या फिर आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

16 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

33 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago