World’s Longest Car: आजकल बाजार में बड़ी-बड़ी कारें देखने को मिलती हैं, जिनकी लंबाई देखकर ऐसा लगता है कि ये कारें नहीं मिनी बस हैं. इन कारों की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे लंबी कार कौन सी होगी? ये कार इतनी लंबी है कि इसमें 70 लोग तक बैठ सकते हैं और इसके अंदर स्विमिंग पूल, हेलीपैड जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. तो आइए जानते हैं इस अजीबो-गरीब कार के बारे में…
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया की सबसे लंबी कार का नाम है ‘द अमेरिकन ड्रीम’. यह एक लेमोजीन कार थी, जिसे 1986 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था. इस कार की लंबाई 100 फीट (30 मीटर) है, जो करीब 10 मंजिल की इमारत के बराबर है.
यह कार किसी कंपनी ने नहीं, बल्कि एक प्रसिद्ध कार डिजाइनर जे ओरबर्ग (Jay Ohrberg) ने डिजाइन की थी. उन्होंने 1980 में इस कार का डिजाइन किया था और साल 1992 में इसका निर्माण हुआ. इस कार के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि इसे बीच से मोड़ा जा सकता था. यह कार पूरी तरह से एक शाही अनुभव देने के लिए बनाई गई थी, जिसमें कई अनोखी चीजें मौजूद थीं.
यह भी पढ़ें: शादी समारोह में शराब की बोतल परोसी गई कागज की थाली में, वायरल वीडियो ने किया हैरान
‘द अमेरिकन ड्रीम’ कार में शानदार सुविधाओं का खजाना था. इस कार में स्विमिंग पूल, जकूज़ी, एक छोटा गोल्फ कोर्स, बाथ टब, टीवी, फ्रिज और टेलीफोन जैसी सुविधाएं थीं. इतना ही नहीं इस कार में छोटे हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड भी बना था. यह सचमुच एक उड़ता हुआ महल था.
हालांकि, सालों तक यह कार वेयरहाउस में रखी हुई थी, लेकिन 3 साल पहले खबर आई कि इस कार को फिर से डिजाइन किया गया था और अब यह फिर से चलने योग्य हो गई थी. 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, यह कार फ्लोरिडा के ओरलैंडो में एक म्यूजियम में प्रदर्शित की गई थी.
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…