देश

Delhi Election Result: दलबदलू नेताओं की रही चांदी! जानें किसे मिला इसका बड़ा फायदा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की. साल 1998 में सत्ता गंवाने के बाद BJP ने इस बार जोरदार वापसी की और बहुमत हासिल किया. इस जीत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अन्य दलों से आए नेताओं की भी अहम भूमिका रही.

कई नेताओं ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में पार्टी के लिए वोट जुटाए और बड़ी जीत हासिल की. इस चुनाव में कुछ नेता BJP में शामिल होकर चमके तो कुछ ऐसे भी रहे जो पार्टी छोड़कर अन्य दलों में गए और वहां अपनी किस्मत आजमाई.

आइए जानते हैं उन नेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी नई पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कैसा रहा उनका प्रदर्शन…

BJP में शामिल हुए नेताओं का प्रदर्शन

अरविंदर सिंह लवली

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP का दामन थाम लिया था. इस चुनाव में उन्होंने गांधीनगर विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की. उन्हें कुल 56,858 वोट मिले.

राजकुमार चौहान

शीला दीक्षित सरकार में दो बार मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी कांग्रेस छोड़कर BJP का हाथ थामा. दो बार आम आदमी पार्टी (AAP) की राखी बिड़ला से चुनाव हारने के बाद इस बार उन्होंने मंगोलपुरी सीट से BJP के टिकट पर जीत दर्ज की. उन्हें 62,007 वोट मिले.

कैलाश गहलोत

AAP सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने चुनाव से पहले BJP जॉइन की थी. पार्टी ने उन्हें उनकी पसंदीदा बिजवासन सीट से टिकट दिया, जहां उन्होंने बड़ी जीत हासिल की. उन्हें कुल 64,951 वोट मिले.

नीरज बसोया

कांग्रेस छोड़कर BJP में आए नीरज बसोया को कस्तूरबा नगर सीट से टिकट दिया गया. वह पहले भी 2008 में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके थे. इस बार उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक दत्त को 11,000 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. उन्हें कुल 38,067 वोट मिले.

तरविंदर सिंह मारवाह

तीन बार कांग्रेस के टिकट पर जंगपुरा से विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह ने चुनाव से पहले BJP का दामन थामा. उन्होंने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हराया. उन्हें कुल 38,859 वोट मिले.

मनजिंदर सिंह सिरसा

पहले अकाली दल से जुड़े रहे मनजिंदर सिंह सिरसा कुछ साल पहले BJP में शामिल हो गए थे. इस चुनाव में उन्हें राजौरी गार्डन से BJP ने टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 64,132 वोट मिले.

हारने वाले BJP नेता

हालांकि, कांग्रेस से BJP में आए मुकेश गोयल (आदर्श नगर सीट) और विनय मिश्रा (द्वारका सीट) चुनाव हार गए.

AAP में शामिल हुए नेताओं का प्रदर्शन

अनिल झा

BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए अनिल झा ने किराड़ी सीट से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने BJP उम्मीदवार बजरंग शुक्ला को हराकर कुल 1,05,780 वोट हासिल किए.

चौधरी जुबेर अहमद

चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए चौधरी जुबेर अहमद ने सीलमपुर सीट से चुनाव लड़ा. उन्होंने BJP के अनिल कुमार शर्मा को 42,000 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. उन्हें कुल 79,009 वोट मिले.

बीबी त्यागी

BJP से AAP में आए बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर सीट से टिकट दिया गया, लेकिन वह BJP उम्मीदवार अभय वर्मा से 11,000 वोटों के अंतर से हार गए. उन्हें कुल 54,316 वोट मिले.

जितेंद्र सिंह शंटी

BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए जितेंद्र सिंह शंटी ने शाहदरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन BJP के संजय गोयल से 5,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए. उन्हें कुल 57,610 वोट मिले.

सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

कांग्रेस और फिर BJP में रहने के बाद AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने तिमारपुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन BJP के सूर्य प्रकाश खत्री से चुनाव हार गए.

कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस में अन्य पार्टियों से आए नेताओं का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.

अब्दुल रहमान

AAP छोड़कर कांग्रेस में वापस लौटे अब्दुल रहमान (सीलमपुर सीट) से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए.

हाजी इशराक

AAP से कांग्रेस में आए हाजी इशराक (बाबरपुर सीट) भी आम आदमी पार्टी के गोपाल राय के हाथों हार गए.

कर्नल देवेंद्र सहरावत

AAP से कांग्रेस में आए कर्नल देवेंद्र सहरावत को बिजवासन सीट से चुनाव लड़ाया गया, लेकिन वह भी हार गए.


इसे भी पढ़ें- Delhi Polls: कांग्रेस ने डुबोई ‘आप’ की नैया! फिर भी 70 में 67 प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago