प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के बाहरी इलाके मुंडका में बुधवार को हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान सोनू और नवीन के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, मुंडका स्थित फ्रेंड्स एन्क्लेव गली नंबर-7 में मारपीट, चाकूबाजी व एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1.36 बजे, 1.42 बजे और 1.47 बजे तीन कॉल आईं.
पुलिस उपायुक्त, बाहरी, हरेंद्र के. सिंह ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि झगड़ा गली नंबर-14 में रहने वाले सोनू और अभिषेक के बीच था. अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और बीच-बचाव करने वालों को भी चाकू मारा और मारपीट की. इसके बाद अभिषेक को दबोच लिया और चाकू मार दिया.
उन्होंने कहा कि ये लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन कारखाने में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. हमले का प्रारंभिक कारण निर्णायक रूप से स्थापित नहीं किया गया है.
अधिकारी के मुताबिक, कुल सात घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अभिषेक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि अन्य तीन की हालत स्थिर है और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डीसीपी ने कहा, अपराध और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है.
-आईएएनएस
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…