होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20) /Twitter
RCB vs GG WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मैच में गुजरात जायंट्स का मुकाबला स्मृति रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जारी है. दोनों टीमें अपने पहले दो मैचों में हार झेलने के बाद फिलहाल सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. गुजरात की रेगुलर कैप्टन बेथ मूनी आज का मैच भी नहीं खेल रही हैं. गुजरात की कार्यवाहक कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये फैसला टीम के लिए काफी हद तक सही साबित हुआ. गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए. इस दौरान सबसे तूफानी पारी ओपनर सोफिया डंकली (Sophia Dunkley) की रही जिन्होंने WPL की फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने के बाद 65 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.
सोफिया की तूफानी पारी
65 रन…28 बॉल…11 चौके, 3 छक्के और 232 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट. इस खिलाड़ी ने आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. पहले विकेट जल्दी गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए हरलीन देओल और सोफिया ने एक शानदार साझेदारी की और टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. हरलीन 45 बॉल में 67 रन बनाए.
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
GT: स्नेह राणा (कप्तान), हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सोफिया डंकली, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ
RCB: स्मृति मंधाना (C), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (WK), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…