देश

Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार ने पानी बर्बाद करते पाए जाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की

Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी में चल रही गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने पानी बर्बाद करते पाए जाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है. बताया जाता है कि कल यानि (30 मई) से जल संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों का निरीक्षण करने और उन्हें दंडित करने के लिए टीमें तैनात की जाएंगी.

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ए. अनबरसु को पानी की बर्बादी के मामलों की निगरानी और उन्हें कम करने के लिए 200 टीमें बनाने का निर्देश दिया है. ये टीमें पाइप के पानी से कारों को धोने, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए या निर्माण स्थलों पर घरेलू जल आपूर्ति का उपयोग करने जैसी गतिविधियों की जांच करने के लिए आवासीय क्षेत्रों का दौरा करेंगी.

जलस्तर में आ गई थी कमी

यह कदम आतिशी द्वारा हरियाणा सरकार पर इस महीने दिल्ली को उसके आवंटित हिस्से का पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है. उन्होंने कहा, 1 मई को वजीराबाद में जल स्तर 674.5 था, अब यह गिरकर 669.8 हो गया है. इससे कई इलाकों में जल संकट पैदा हो गया है. वज़ीराबाद में दिल्ली के छह जल उपचार संयंत्रों में से एक है.

दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा हरियाणा

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने एक आधिकारिक पत्र में कहा, ‘दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और पानी की आपूर्ति में कमी हो रही है, क्योंकि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. इन परिस्थितियों में, पानी का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है. हालांकि, यह देखा गया है कि दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की गंभीर बर्बादी हो रही है. घरेलू उपयोग के लिए जलापूर्ति से निर्माण स्थलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध कनेक्शन भी लिए जा रहे हैं. पानी के इस दुरुपयोग पर नकेल कसने की जरूरत है.’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago