बुधवार (29 मई 2024) को ओडिशा के मयूरभंज में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य. (फोटो: IANS)
7वें और आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में आज बुधवार को हुंकार भरी. यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जमकर आलोचना की.
इस दौरान रैली में मौजूद एक पत्रकार की तबीयत बिगड़ जाती है तो पीएम मोदी मंच से लोगों को कहते हैं कि उन्हें पानी दीजिए. इसके बाद वह अपनी टीम के डॉक्टरों से पत्रकार की मदद करने के लिए कहते हैं.
पीएम मोदी ने इसके बाद कहा कि उन्हें खुले में लेकर आओ. आराम से उनकी मदद करो, कोई हड़बड़ी नहीं करना. मेरी टीम के डॉक्टर पहुंच गए हैं. आप लोग उनको अपना काम करने दीजिए. बाकि लोग परेशान मत कीजिए. बाद में पत्रकार को जिला अस्पताल ले जाया गया.
इसी बीच पीएम मोदी की नजर भीड़ में खड़ी एक लड़की पर पड़ती है जो काफी देर से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रही होती है. पीएम मोदी मंच से लड़की को कहते हैं कि बेटी थक जाओगी. कब से हाथ हिला रही हो. बेटा मैं तेरे लिए मेहनत कर रहा हूं. जब तुम बड़ी हो जाओगी तो यही विकसित भारत तेरी ताकत होगा.
इसे भी पढ़ें: “नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र नहीं?”, ओडिशा में PM मोदी ने BJD सरकार के काम-काज पर उठाए सवाल
वहीं पीएम मोदी ने सभा में बीजू जनता दल (बीजेडी) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बीजेडी सरकार ने सबसे बड़ा धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है. आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां? जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं मेरे ओडिशावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेडी सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘ओडिशा ने भी बीजेडी के 25 साल के राज पर फुल स्टॉप लगाना तय कर लिया है. मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. साथ ही साथ आपको निमंत्रण देने भी आया हूं. 10 जून को ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है. आज पूरा ओडिशा कह रहा है कि ‘ओडिशा का मुख्यमंत्री उड़िया हो.’
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…