देश

Delhi: CM Rekha Gupta ने अस्पतालों में चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’, डॉक्टरों का बड़ी संख्या में किया गया ट्रांसफर

Delhi News: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राजधानी के 26 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ डॉक्टरों का तबादला किया गया है. दरअसल, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. इसमें चिकित्सा अधीक्षकों और निदेशकों के तबादले किए गए हैं.

आदेश अनुसार डॉ. रति कक्कड़ को दिल्ली का नया स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) नियुक्त किया गया है. लोक नायक अस्पताल (LNJP), गुरु तेग बहादुर, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और लोकनायक जैसे बड़े अस्पतालों के चिकित्सा प्रमुखों का भी तबादला किया गया है.

माना जा रहा है कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है. इस बदलाव से राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: पेगासस जासूसी केस: सुप्रीम कोर्ट 30 जुलाई को करेगा सुनवाई, निजता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ी बहस

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के VIRAL सेलिब्रेशन की कहानी क्या? पिता ने खुद बताया

IND vs AFG तीसरे T20I में 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा…

21 minutes ago

मिर्जापुर का भौकाल बरकरार: बड़े पर्दे पर गूंजा ‘गुड्डू पंडित’ का नाम, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर

बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्जापुर- द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए…

25 minutes ago

एलन मस्क की SpaceX रोजाना अंतरिक्ष में भेज रही करीब 9 सैटेलाइट, जानिए कैसे इतनी तेज हुई लॉन्चिंग

एलन मस्क की SpaceX Starlink नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने के लिए लगातार सैटेलाइट…

37 minutes ago

नेपाल में बेजुबान से क्रूरता: बीमार कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया…

54 minutes ago

11वां व्हाइटस्वान आर्ट फेस्टिवल: कथक नृत्यांगना स्नेहा मुखर्जी ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…

2 hours ago