लीगल

एलएलएम कोर्स की अवधि पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और यूजीसी से मांगा विस्तृत हलफनामा

एलएलएम कोर्स की अवधि से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सवाल उठाते हुए कहा कि बीसीआई को लॉ कॉलेनों के पाठ्यक्रम आदि का फैसला क्यों करना चाहिए? बीसीआई ने कहा कि बार काउंसिल से सभी हितधारकों की राय लेने और राय बनाने के लिए कहा गया था. उसपर अलग-अलग राय थी. अब इसपर विचार करने के लिए पूर्व सीजेआई की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है.

कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी से मांगा विस्तृत हलफनामा

जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और यूजीसी से विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है. साथ ही ने अटॉर्नी जनरल से कोर्ट को सहायता करने को कहा है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बीसीआई के पास प्रशिक्षण प्रदान करने की एक कठिन जिम्मेदारी है. विश्वविद्यालयों की सेवाओं को काम पर रखने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि इसे पूरे भारत में होना चाहिए. इसे उत्तर पूर्व, दक्षिण में भी होना चाहिए. आप मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया, मामले से संबंधित कानून का हवाला देने आदि पर प्रशिक्षण ले सकते हैं और यह आपकी वैधानिक जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधित कानून 2025: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया, 5 मई को होगी सुनवाई

बीसीआई को खुद निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी

बीसीआई ने कोर्ट को बताया कि यह प्रणाली लागू है और कानून में भी है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कानूनी शिक्षा में न्यायपालिका प्राथमिक हितधारक है. हमें किस तरह के अधिकारी मिल रहे हैं. क्या वे आम आदमी की दुर्दशा को समझते हैं या सिर्फ यांत्रिक निर्णय देते हैन शिक्षाविद इस पर गौर कर सकते हैं. बीसीआई को अपनी जिम्मेदारी खुद निभानी होगी, हमारे देश में वकीलों की संख्या देखिए. कोर्ट ने कहा कि आप वकीलों की वैश्विक पहचान चाहते हैं.ऐसे में जरूरी है कि लॉ कॉलेजों के निरीक्षण करने के बजाए उस पर ध्यान दें.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

9 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago