देश

Delhi Govt का बड़ा फैसला, विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों के लिए बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने बुधवार (25 सितंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में बढ़ोतरी की घोषणा की. संशोधित वेतन से अब अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम 18,066 रुपये प्रति माह मिलेगा, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों को 21,917 रुपये प्रति माह मिलेगा.

आतिशी ने कहा कि वेतन नीति मूल रूप से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पेश की गई थी और यह श्रमिक वर्ग को समर्थन देने के आप के प्रयासों की आधारशिला रही है.

भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप

उन्होंने भाजपा पर ‘गरीब विरोधी’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि भगवा पार्टी द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम मजदूरी ‘शायद दिल्ली में दी जा रही मजदूरी का आधा है’. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी लागू की, बल्कि भाजपा द्वारा अवरोध के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में थमेगा प्रदूषण का कहर, ड्रोन से निगरानी, धूल विरोधी अभियान, 21 प्वाइंट का होगा विंटर एक्शन प्लान


यह घोषणा आतिशी द्वारा मंत्रियों और विभाग प्रमुखों के साथ अपनी पहली बैठक के एक दिन बाद की गई है, जहां उन्होंने उन्हें सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. बैठक में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत सहित प्रमुख मंत्रियों के साथ-साथ 26 विभागों के प्रमुख भी शामिल हुए.

मिलकर गरीबों के हित में काम करें

हाल के वर्षों में दिल्ली सरकार और उसकी नौकरशाही के बीच तनावपूर्ण संबंध रहे हैं, लेकिन आतिशी ने सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, ‘आइए हम सब मिलकर दिल्ली की जनता के हित में काम करें. अधिकारियों के काम का लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है और सरकार के तौर पर हम इसमें अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे.’

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार और अधिकारी जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह हैं. हम सभी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए करों पर निर्भर हैं, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम करें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से पूरा करें.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago