खेल

इंग्लैंड ने 2025 से महिलाओं के पेशेवर घरेलू क्रिकेट के लिए समान वेतन का किया ऐलान

क्रिकेट को जेंडर के आधार पर नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के आधार पर तवज्जो दी जानी चाहिए. यह कोशिश वर्षों से कई देशों के क्रिकेट बोर्ड कर रहे हैं. इस पहल को मजबूत करने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया. 2025 से पुरुषों और महिलाओं के पेशेवर घरेलू क्रिकेट में न्यूनतम वेतन समान कर दिया जाएगा.

इसमें बताया गया है कि शुरुआती वेतन और वेतन बजट डिटेल को ECB की प्रोफेशनल गेम कमेटी (PGC) द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. इसमें फर्स्ट क्लास काउंटियाँ (FCC), प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (PCA) और ECB के प्रतिनिधि शामिल हैं.

यह कदम ‘रूकी’ स्तर पर लागू होगा, जिसे पहली बार महिलाओं के खेल में शामिल किया जा रहा है और जो आमतौर पर किसी खिलाड़ी का पहला पेशेवर अनुबंध होगा, तथा ‘सीनियर प्रो’ स्तर पर उन खिलाड़ियों के लिए लागू होगा, जिन्होंने प्रथम टीमों में स्वयं को स्थापित कर लिया है. यह निर्णय क्रिकेट में समानता के लिए स्वतंत्र आयोग (ICEC) की 2023 की रिपोर्ट के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें महिला क्रिकेट में वेतन समानता और बढ़ाने की बात की गई है.

वेतन में बदलाव के अलावा, ECB ने पुष्टि की है कि 2025 से, नई महिला प्रतियोगिता में आठ टियर-1 काउंटियों में न्यूनतम 15 अनुबंधित खिलाड़ियों की टीम होगी. इन काउंटियों को खिलाड़ियों के वेतन लागत में कम से कम 500,000 पाउंड का निवेश करना होगा. इसके अलावा, टियर-1 स्थिति वाले एफसीसी के लिए प्रति वर्ष 800,000 पाउंड की वेतन सीमा पर सहमति हुई है.

ये भी पढ़ें- T20 क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने ये

पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए शुरुआती वेतन को समान करने का कदम महिलाओं के पेशेवर खेल को मजबूत करने का दमखम रखता है. यह इस महीने की शुरुआत में की गई घोषणा के बाद आया है कि महिलाओं और पुरुषों की पेशेवर सफेद गेंद प्रतियोगिताएं अगले सीजन से विटैलिटी ब्लास्ट और मेट्रो बैंक वन डे कप के बैनर तले एक साथ होंगी.

ECB में महिला पेशेवर खेल की निदेशक बेथ बैरेट-वाइल्ड ने ECB द्वारा जारी एक बयान में कहा, “हमारे पुरुष और महिला पेशेवर घरेलू खेल में शुरुआती वेतन को समान करना इंग्लैंड और वेल्स में महिला क्रिकेट के लिए एक और शानदार कदम है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago