देश

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Delhi News: दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों — सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन — के खिलाफ एक गंभीर भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है. यह मामला राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में हुए भारी वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है.

ACB प्रमुख और संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में दिल्ली सरकार द्वारा कुल 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी. इनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे, जिन पर कुल मिलाकर ₹5,590 करोड़ का बजट तय किया गया था. लेकिन ये सभी प्रोजेक्ट या तो बेतहाशा देरी का शिकार हैं या इनकी लागत कई गुना बढ़ चुकी है.

मधुर वर्मा के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स में जो देरी और लागत में वृद्धि देखने को मिल रही है, वह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया से परे है और स्पष्ट रूप से बड़े स्तर पर वित्तीय हेरफेर और घोटाले की ओर इशारा करती है.

इस पूरे मामले को लेकर अब ACB ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और दोनों पूर्व मंत्रियों की भूमिका की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में कई दस्तावेजी गड़बड़ियों और प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल मच गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही.

ये भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चीन-जापान की राह पर भारत! नथिंग के CEO बोले- मैन्युफैक्चरिंग तो बस शुरुआत है, R&D से बनेंगे ग्लोबल ब्रांड्स

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…

2 hours ago

CCTV फुटेज से खुली दान में चोरी की पोल! अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT को मिले 105 चोरी के सबूत

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…

2 hours ago

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…

2 hours ago

IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय किए गए आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…

2 hours ago