देश

SpaDeX: इसरो के ISRO डॉकिंग टेस्ट का Video आया सामने, अनडॉकिंग की ओर बढ़े कदम

मिशन की सफलता के बाद ISRO ने इस उपलब्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. इस वीडियो में वैज्ञानिकों की उत्सुकता और उनकी वर्षों की मेहनत की झलक देखने को मिलती है. वीडियो में दिखाया गया कि अंतरिक्ष में किस तरह से दोनों सैटेलाइट्स को डॉक किया गया. साथ ही, ISRO प्रमुख वी. नारायण अपनी टीम को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए नजर आए.

इससे पहले केवल रूस, अमेरिका और चीन ही स्पेस में डॉकिंग तकनीक को सफलतापूर्वक अंजाम दे पाए थे. अब भारत इस लिस्ट में चौथा देश बन गया है. यह तकनीक भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

भविष्य के मिशनों के लिए बड़ी सफलता

SpaDeX मिशन की यह सफलता ISRO के आगामी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स जैसे चंद्रयान-4, गगनयान, अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने में मददगार साबित होगी. डॉकिंग तकनीक भारत के अंतरिक्ष अभियानों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी.

Undocking और पॉवर ट्रांसफर चेक

स्पेस डॉकिंग की सफलता के बाद, अब ISRO अगले कुछ दिनों में अनडॉकिंग प्रक्रिया यानी दोनों सैटेलाइट्स को अलग करने और उनमें पावर ट्रांसफर की जांच करेगा.

2035 तक भारत का अंतरिक्ष स्टेशन

भारत ने 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसे “भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन” के नाम से जाना जाएगा. SpaDeX मिशन को इस दिशा में पहला बड़ा कदम कहा जा सकता है. ISRO की इस उपलब्धि ने न केवल देश को गर्व का मौका दिया है, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की क्षमता और प्रतिबद्धता को भी साबित किया है.


इसे भी पढ़ें- भारत का अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन SpaDeX: एक ऐतिहासिक कदम


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

48 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

49 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

50 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

59 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

59 minutes ago