देश

दिल्ली हाईकोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, बम की धमकियों जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए कार्य योजना बनाएं

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार से राजधानी में बम की धमकियों एवं उससे उत्पन्न आपात स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक कार्य योजना और विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने को कहा है. साथ ही उसके बन जाने के बाद उसे जल्द से जल्द या आठ सप्ताह के भीतर लागू करने को कहा है.

जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि कार्य योजना व एसओपी में कानून पालन करवाने वाले एजेंसियों, स्कूल प्रबंधन और नगर निगम अधिकारियों सहित सभी हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया जाए, जिससे निर्बाध समन्वय व कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने यह दिशा-निर्देश राजधानी में बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में बम की धमकियों से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाने की मांग करने वाली अधिवक्ता अर्पित भार्गव की याचिका का निपटारा करते हुए दिया. उन्होंने कहा था कि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए कोई कार्य योजना नहीं है.

आपदा की जानकारी के लिए निवारण तंत्र बनांए

जस्टिस संजीव नरूला ने इसके साथ ही सरकार से स्कूल, कानून पालन करवाने वाले एजेंसियों, संबंधित नगर निगम अधिकारियों और अन्य राज्य विभागों के प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के परामर्श से एसओपी को शामिल करते हुए कार्य योजना को अंतिम रूप देने को कहा है. इनके अंतिम रूप दिए जाने के बाद उसे सभी संबंधित पक्षों के बीच प्रसारित करने को कहा है. उसके कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के कर्मचारियों, छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए.


ये भी पढ़ें: अप्रैल-अक्टूबर के दौरान भारत के शीर्ष निर्यातों में फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल, शीर्ष 30 क्षेत्रों में से 21 ने दर्ज की वृद्धि


कोर्ट ने सरकार से कहा कि आपदा की जानकारी देने के लिए शिकायत निवारण तंत्र बनाया जाए. साथ ही इन सब से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार किया जाए. अधिकारी भी बम की धमकियों से निपटने के लिए खुद को तैयार करें. कोर्ट ने कहा कि ऐसे काम करने वाले अपराधियों को दंडित किया जाए जिससे आम लोगों के बीच संदेश जाए कि ऐसे कार्य करने वाले को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

5 minutes ago

21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, गन्ने के मंडप से सात फेरों तक निभाई जाती हैं ये 5 खास परंपराएं

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…

12 minutes ago

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का लेटर हुआ वायरल, 3,212 पदों के दावे पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 3,212 पदों के अधियाचन से जुड़ा वायरल लेटर…

12 minutes ago

महुआ मोइत्रा के काफिले पर फेंके अंडे, महिलाओं ने गाड़ी पर झाड़ू से किया हमला; लगे ‘गो बैक’ के नारे

Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…

38 minutes ago

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर को करेगा सुनवाई

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…

51 minutes ago

‘पांच विश्वविद्यालयों वाला जिला बना गोरखपुर…’ सीएम योगी ने रखी नई नॉलेज कैपिटल की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…

57 minutes ago