खेल

क्यों खुले हैं ऋषभ पंत के लिए CSK और RCB के दरवाजे…? गावस्कर की इस बात पर Pant असहमत

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल (IPL)  2025 की नीलामी से पहले अपने पूर्व कप्तान और विश्व के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिटेन नहीं किया. यह फैसला सभी के लिए हैरान करने वाला था क्योंकि पंत लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे और उनके प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाया था. अब पंत आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में उपलब्ध होंगे. उनके रिटेन न किए जाने के पीछे के कारणों पर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं.

पैसे को लेकर हो सकता है विवाद

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि पंत और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह अलगाव पैसों को लेकर हो सकता है. Star Sports पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,


“जब किसी खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है, तो फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच फीस को लेकर बातचीत होती है. कई बार खिलाड़ी को नंबर-1 रिटेंशन स्लॉट से भी ज्यादा पैसा दिया जाता है. ऐसे में संभव है कि पंत और दिल्ली के बीच फीस को लेकर सहमति नहीं बनी हो. लेकिन मुझे यकीन है कि दिल्ली जरूर चाहती होगी कि ऋषभ पंत उनकी टीम का हिस्सा रहें, क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरूरत है.”


पंत का बयान

सुनील गावस्कर के इस बयान पर खुद ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया दी. पंत ने अब तक अपने रिटेंशन या ऑक्शन (Retention or Auction) पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी. उन्होंने ‘X’ पर शेयर किए गए वीडियो पर लिखा,

“मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था.”

दिल्ली के साथ लंबा सफर

ऋषभ पंत ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया और शुरुआत से ही Delhi Daredevils (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा रहे. 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया. हालांकि, एक कार दुर्घटना के कारण उन्होंने एक सीजन मिस किया, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा दिखाया. अब पंत के मेगा ऑक्शन में जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उन्हें अपने साथ जोड़ती है और दिल्ली कैपिटल्स उन्हें दोबारा पाने के लिए कितनी कोशिश करती है.

CSK फैंस की पहली पसंद ऋषभ पंत

उसी कमेंट में लोग पंत की फोटो CSK टीम के साथ साथ जोड़ रहे हैं हालांकि अभी तक कोई ऑफिसियल बयान किसी तरफ से जारी नहीं किया गया है जिससे पंत किस तरफ जाते हैं इसका अंदाजा लगाया जा सके. अब ऑक्शन के दौरान ही पंत के आईपीएल भविष्य का निर्धारण होगा. लेकिन अगर सोशल मीडिया की पसंद की बात की जाए तो CSK फैन पंत को अपनी टीम में जोड़ने के इच्छुक नज़र आ रहे हैं.

वहीं अगर लॉजिक को टटोला जाए तो पंत की जरूरत पंजाब को भी है क्योंकि वो भी कप्तान की तलाश में होंगे वहीं देखना हीं RCB भी इसी ताक में रहेगी लेकिन ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि पंत अपनी पसंद की टीम में जाते हैं या जिनको उनकी जरूरत है ऐसी टीम का हिस्सा बनते हैं.

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

9 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

22 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

25 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

28 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

32 minutes ago