देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम आतिशी को जारी किया नोटिस, मानहानि केस में मांगा जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मानहानि के रद्द करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 30 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस विकास महाजन ने शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील अजय वर्मन की दलील सुनने के बाद नोटिस जारी किया है. बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने सेंशन कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सु

नवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि शिकायत कहां है? कोर्ट ने शिकायत की कॉपी देखने के बाद कहा कि यह एक सामान्य शिकायत है. कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या सीएम आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ समन जारी किया गया था. जिसपर शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि नही सिर्फ सीएम आतिशी को समन जारी किया गया था.

जस्टिस विकान महाजन ने कहा कि आरोप हैं कि आतिशी ने ट्वीट और रीट्वीट किया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. शिकायतकर्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग पर प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को लेकर अभी तक कोई सबूत पेश नही किया गया है. जबकि प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल और आतिशी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने 27 आप विधायकों को बीजेपी में शामिल होने का आदेश दिया था. प्रवीण शंकर कपूर ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि सेशंस कोर्ट ने अपनी सीमाओं से परे जाकर टिप्पणियां की है, उनमें राजनीतिक टिप्पणी भी की है.

जानें क्या है मामला

बता दें कि सेंशन कोर्ट ने समन रद्द करते हुए कहा था कि सीएम आतिशी का बयान किसी संगठन के व्यक्तिगत सदस्यों के खिलाफ नही था. आतिशी के वकील ने दलील दी थी कि आतिशी ने प्रवीण शंकर कपूर की मानहानि नही की गई है. कपूर ने आरोप लगाया था कि 2 अप्रैल 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी द्वारा दिया गया बयान मानहानिकारक थे और इससे उनकी और भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को लगाई फटकार, विदेशी साबित लोगों को तुरंत डिपोर्ट करने का आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

7 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago