देश

राष्ट्रपति पर टिप्पणी के मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सोनिया-राहुल के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाने में FIR दर्ज

संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर रांची के एससी-एसटी थाने में लिखित शिकायत दी गई है. रांची की नामकुम की रहने वाली अंजली लकड़ा की ओर से दी गई इस शिकायत में कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) समुदाय का अपमान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

राष्ट्रपति पर की थी टिप्पणी

पुलिस को दिए गए गए आवेदन में लिखा गया है कि 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ‘बोरिंग’ (उबाऊ) शब्द का इस्तेमाल किया. इसी तरह सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को ‘पुअर लेडी’, असहाय, लाचार, गरीब महिला और थकी हुई महिला कहा.

आवेदन में कहा गया है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक और तीनों सेनाओं की अध्यक्ष हैं. अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोची-समझी साजिश के तहत, योजनाबद्ध तरीके से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इस मामले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के अंतर्गत उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- Poor Lady…राष्ट्रपति के अभिभाषण पर Sonia Gandhi ने ये क्या बोल दिया? हंगामा होना तय

एफआईआर के लिए आवेदन देने वाली अंजली लकड़ा जनजाति सुरक्षा मंच नामक संगठन की महिला प्रमुख हैं. इस शिकायत के साथ थाने में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी समाज के रवि मुंडा, संदीप उरांव, मोनू लकड़ा, आशीष लिंडा, कृष्ण मुंडा, अशोक खलखो, रवि लकड़ा, रोशन मुंडा, प्रदीप लकड़ा, सतीश तिग्गा, दिगंबर बेदिया, जुगल किशोर बेदिया, हिंदवा उरांव, बंधना मुंडा एवं सोमा उरांव शामिल थे. अंजली लकड़ा ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago