देश

600 साल पुराने मस्जिद में नहीं पढ़ा जाएगा नमाज, रमजान के दौरान कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात

Delhi High court on Akhonji Masjid Demolition: दिल्ली के महरौली में ध्वस्त हो चुके 600 साल पुराने मस्जिद को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने रमजान के दौरान नमाज के अधिकार वाली याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने यह कहते हुए पिटीशन को खारिज कर दिया कि शब-ए-बारात के दौरान भी प्रवेश के लिए पहले भी इस तरह की याचिका को खारिज कर दिया गया था. इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि पहले दिया गया तर्क इस समय दिए गए आवेदन को लेकर सही नहीं है. पहले की स्थिति को देखते हुए न्यायालय के लिए अगल रुख अपने का कोई मतलब नहीं है. मस्जिद में इबादत के अधिकार के लिए मुंतजमिया कमेटी मदरसा बहरूल उलूम और कब्रिस्तान द्वारा पिटीशन दायर किया गया था.

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने क्या कहा था?

बता दें कि बीते 30 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने अखोनजी मस्जिद को गिराए जाने का आधार बताने का निर्देश दिया था. उस वक्त सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने डीडीए से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था. कोर्ट ने यह भी कहा था कि मस्जिद को विध्वंस किए जाने से पहले कोई सूचना दी गई थी. दिल्ली वक्फ बोर्ड की प्रबंध समिति ने 2022 से लंबित निर्णय के तहत याचिका दायर किया था. जिसमें कहा गया था कि मस्जिद और मदरसा को 30 जनवरी को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं, डीडीए ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया था कि उक्त कार्रवाई धार्मिक समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई थी.

क्फ बोर्ड के सीईओ को मिला था सुनवाई का मौका

इसके अलावा, डीडीए ने यह भी बताया था कि निर्णय लेने से पहले धार्मिक समिति ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ को सुनवाई का मौका दिया था. जबकि दूसरी ओर, वक्फ बोर्ड की प्रबंध समिति की ओर से पेश वकील ने दलील दी थी कि धार्मिक समिति के पास ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई का आदेश देने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें: अरुणाचल और सिक्किम में 4 जून को नहीं होगी वोटों की गिनती, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख

यह भी पढ़ें:  मुंबई में आज INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन… अखिलेश को आया बुखार, राहुल के साथ मंच पर दिखेंगे ठाकरे-पवार

Dipesh Thakur

Recent Posts

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

3 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

9 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

13 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

1 hour ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

1 hour ago