चुनाव

अरुणाचल और सिक्किम में 4 जून को नहीं होगी वोटों की गिनती, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. सात चरणों में चुनाव को संपन्न कराया जाएगा. 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी और 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा. 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे. ऐसे में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वोटों की गिनती अब 4 जून के बजाय 2 जून को होगी.

19 अप्रैल को वोटिंग, 2 जून को मतगणना

बता दें कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों का ऐलान किया था. अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा.

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने इस बार 16 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट को काट दिया है. सीएम पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसी सीट से पेमा खांडू विधायक हैं.

राज्य में 32 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है. यहां पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके साथ ही 2 जून को मतों की गणना कराई जाएगी. राज्य में 32 विधानसभा सीटें हैं. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग यहां से मुख्यमंत्री हैं.

यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में मतदान

जानकारी के अनुसार, देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1 ही चरण में मतदान होगा. वहीं 4 राज्यों कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में 2 चरणों में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ और असम में 3 चरणों में मतदान होगा. ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को वोटों की गिनती

इसके अलावा महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में 5 चरणों में मतदान होगा. वहीं यूपी, बिहार और बंगाल में सर्वाधिक 7 चरणों में मतदान होगा. कुल मिलाकर देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

53 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago