फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही राजनीतिक दल अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में लगातार राजनीतिक दल एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का तिकड़म लगा रहे हैं. इसी बीच आसपा (आजाद समाज पार्टी) राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की घेराबंदी करने शुरू कर दी है और नए सिरे से प्लान में जुट गए हैं. दरअसल गठबंधन के तहत नगीना सीट आसपा को देने की बात चल रही थी लेकिन नगीना सीट से सपा के मनोज कुमार को प्रत्याशी बना दिया. इसी के बाद से वह अखिलेश से खपा हैं और पश्चिमी यूपी से पूरब तक उन दर्जन भर सीटों पर प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना ली है, जहां सपा मजबूत स्थिति में है. इसका मतलब साफ है कि अखिलेश यादव के सियासी मैदान में चंद्रशेखर आजाद सेंध लगाने के लिए पूरा मन बना चुके हैं. इससे सपा को भारी नुकसान हो सकता है.
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और यूपी की दर्जनभर सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन कर रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो वह अपनी इस रणनीति से अखिलेश यादव को शिकस्त देने के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर के इस दांव से अखिलेश के साथ ही उनके प्रत्याशियों की टेंशन बढ़ गई है. चंद्रशेखर आजाद ने नगीना में आज अपने स्टेट होल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा सहित कई प्रदेशों के पार्टी के प्रमुख पहुंचे. सभी के साथ मिलकर चंद्रशेखर यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे और किस किस सीट पर प्रत्याशी उतारना है उस पर भी मंथन होगा और बहुत जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी.
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद और अखिलेश यादव के बीच सियासी युद्ध का कारण पश्चिमी यूपी की नगीना लोकसभा सीट को माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि पहले चर्चा थी कि गठबंधन के तहत अखिलेश यादव चंद्रशेखर आजाद के लिए नगीना सीट छोड़ देंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ. अखिलेश ने दांव चल दिया और यहां से मनोज कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया. इसी के बाद से चंद्रशेखर अखिलेश का पूरा खेल ही बिगाड़ने के लिए तैयार बैठे हैं. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जिन लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेंगे वहां वह बड़ी रैलियां भी करेंगे. इन रैलियों में भाजपा सरकार पर तो निशाना साधेंगे ही साथ ही अखिलेश को भी घेरेंगे और अकेले ही लोकसभा चुनाव में हुंकार भरेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…