मनीष सिसोदिया
Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कार्यालय में हाजिर होने के कहा गया था. लेकिन उन्होंने यह कहकर सीबीआई से थोड़ा और समय देने की मांग की है कि उन्हें अभी दिल्ली सरकार का बजट बनाना है. इसके अलावा सिसोदिया ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं.
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की जांच के बीच सिसोदिया ने एक और बड़ा दावा किया है. दिल्ली के डिप्टी सीएम का कहना है कि अगर आज CBI द्वारा अगर उनसे पूछताछ की जाती तो इस बात की भी आशंका थी कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता था. इसके लिए बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है. सिसोदिया ने इससे पहले भी अपनी गिरफ्तारी को लेकर कई सारी बातें कही हैं.
सिसोदिया ने कहा ‘मुझे आज गिरफ्तार किया जा सकता था’. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता और सवालों से नहीं भागता”. बजट बनाने की बात कहते हुए उन्होंने सीबीआई से कुछ और दिनों की मोहलत मांगी है. इस मामले में सीबीआई सिसोदिया को अब नए सिरे से समन जारी करेगी.
इसे भी पढ़ें: एक दूसरे के प्यार में पागल हुईं ननद-भौजाई, दो बच्चों की मां होने के बाद भी दोनों ने रचाई शादी
CBI कर चुकी है इससे पहले भी पूछताछ
आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पिछले साल 2022 में भी 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी. मामले में उनके घर और बैंक लॉकरों को भी खंगाला गया था.हालांकि अभी चार्जशीट में उन्हें इस मामले में आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया है. क्योंकि अभी इस मामलें में उनके और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी है.
कल शनिवार 18 फरवरी को सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाफ समन जारी किया था. मनीष सिसोदिया से जुड़ा यह मामला आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है. केंद्रिय जांज एजेंसी सीबीआई इस मामले की चांज कर रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…