Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सता रहा गिरफ्तारी का डर, CBI से मांगी मोहलत

Delhi Liquor Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम का कहना है कि अगर आज उनसे पूछताछ की जाती तो इस बात की भी आशंका थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था.

Delhi Liquor Scam Case

मनीष सिसोदिया

Edited by Nitish Pandey

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कार्यालय में हाजिर होने के कहा गया था. लेकिन उन्होंने यह कहकर सीबीआई से थोड़ा और समय देने की मांग की है कि उन्हें अभी दिल्ली सरकार का बजट बनाना है. इसके अलावा सिसोदिया ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं.

मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की जांच के बीच सिसोदिया ने एक और बड़ा दावा किया है. दिल्ली के डिप्टी सीएम का कहना है कि अगर आज CBI द्वारा अगर उनसे पूछताछ की जाती तो इस बात की भी आशंका थी कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता था. इसके लिए बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है. सिसोदिया ने इससे पहले भी अपनी गिरफ्तारी को लेकर कई सारी बातें कही हैं.

सिसोदिया ने कहा ‘मुझे आज गिरफ्तार किया जा सकता था’. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता और सवालों से नहीं भागता”. बजट बनाने की बात कहते हुए उन्होंने सीबीआई से कुछ और दिनों की मोहलत मांगी है. इस मामले में सीबीआई सिसोदिया को अब नए सिरे से समन जारी करेगी.

इसे भी पढ़ें: एक दूसरे के प्यार में पागल हुईं ननद-भौजाई, दो बच्चों की मां होने के बाद भी दोनों ने रचाई शादी

CBI कर चुकी है इससे पहले भी पूछताछ

आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पिछले साल 2022 में भी 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी. मामले में उनके घर और बैंक लॉकरों को भी खंगाला गया था.हालांकि अभी चार्जशीट में उन्हें इस मामले में आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया है. क्योंकि अभी इस मामलें में उनके और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी है.

कल शनिवार 18 फरवरी को सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाफ समन जारी किया था. मनीष सिसोदिया से जुड़ा यह मामला आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है. केंद्रिय जांज एजेंसी सीबीआई इस मामले की चांज कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital