देश

Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया पर बढ़ेगा CBI का शिकंजा, पूछताछ में सबूत मिटाने की बात कबूली!

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित तौर पर उन दो मोबाइल फोन को नष्ट करने की बात कबूल की है, जो दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मांगे गए थे. 22 जुलाई, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सीबीआई को आबकारी घोटाले में जांच शुरू करने का निर्देश दिया था. सूत्रों का दावा है कि उसी दिन से सिसोदिया ने नया मोबाइल फोन इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

तीन अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल

मामले की जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि सिसोदिया 1 जनवरी 2020 से 19 अगस्त 2022 के बीच तीन अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे. 19 अगस्त 2022 को जांच एजेंसी ने तलाशी अभियान चलाया और सिसोदिया के कब्जे से एक ही फोन जब्त किया.

एक सूत्र ने कहा, हमें बाद में पता चला कि सिसोदिया के कब्जे से जब्त किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल उन्होंने 22 जुलाई 2022 से करना शुरू किया था. यह वह तारीख थी जब गृह मंत्रालय ने हमें आबकारी मामले में जांच शुरू करने का निर्देश दिया था.

दो मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे: सूत्र

पूछताछ के दौरान, सिसोदिया ने कथित तौर पर जांच एजेंसी के सामने माना कि उन्होंने दो मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे. एक सूत्र ने सिसोदिया के हवाले से कहा, इससे पहले, मैं दो सेल फोन इस्तेमाल कर रहा था, जो नष्ट हो गए हैं. सूत्र ने कहा कि दो मोबाइल फोन के मामले में सिसोदिया को सीआरपीसी की धारा 91 का नोटिस भी दिया गया था, और जवाब में, उन्होंने इसे स्वीकार किया.

चार्जशीट के हवाले से सूत्र ने कहा, पॉलिसी से संबंधित आपत्तिजनक सबूत वाले हैंडसेट को जानबूझकर नष्ट करना सिसोदिया के खिलाफ एक और गंभीर मामला है. सिसोदिया फिलहाल हिरासत में हैं, और उनकी कई जमानत याचिकाएं अदालत ने खारिज कर दी है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

17 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

47 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

56 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago