होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी सहायक अभियंता के नेतृत्व में पाकिस्तान से विस्थापित हिंदुओं के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है. इसके बाद से आईएएस अधिकारी टीना डाबी की आलोचना हो रही है. उनके आदेश के बाद जैसलमेर में मकानों को तोड़ा गया है. बच्चों सहित 150 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं. अब ये सभी खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में रहने को विवश हैं. इससे पहले भी कुछ दिनों पहले जोधपुर में पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों और प्रताड़ना से परेशान होकर भारत आए पाक विस्थापित हिंदुओं के घर पर बुलडोजर चलाया गया था.
बता दें कि जैसलमेर के नगर विकास ट्रस्ट ने मंगलवार को अमर सागर पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी. कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद जैसलमेर के अमर सागर इलाके में रहने वाले पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों को तोड़ा गया है. प्रशासन का कहना है कि ये विस्थापित परिवार अमर सागर तालाब के किनारे अवैध मकान बनाकर रह रहे हैं. इससे तालाब में पानी की आवक बंद हो गई. साथ ही यह जमीन काफी कीमती भी बताई जा रही है. इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जेसीबी, ट्रैक्टर व पुलिस का अमला मौजूद रहा. अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया.
ये भी पढ़ें- Cannes Film Festival: फिल्म फेस्टिवल में डांसर Sapna Choudhary करेंगी डेब्यू, रेड कार्पेट पर फैशन का बिखेरेंगी जलवा
गौरतलब है कि अमरसागर सरपंच कई बार जिलाधिकारी और यूआईटी से शिकायत कर चुके थे कि लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. उनकी बेशकीमती जमीन खराब हो रही है. यूआईटी ने करोड़ों की जमीन खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी थी. उसके बाद विस्थापितों को खाली करने के आदेश जारी किए गए.
जैसलमेर शहर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर अमर सागर ग्राम पंचायत है. इस गांव की आबादी भूमि कम है, वहीं खाली पड़ी जमीनों पर पिछले दिनों से अवैध खनन चल रहा था. साथ ही अतिक्रमण के कारण जमीन पर कब्जे शुरू हो गए थे. अमर सागर के पास किए जा रहे इस अतिक्रमण में सबसे ज्यादा योगदान पाकिस्तान से आए भील जाति के हिंदू विस्थापितों के हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि हम पाकिस्तान में अत्याचारों और शोषण से बचने के लिए अपने देश आए थे. अब हमें यहां पर भी चैन से नहीं रहने देंगे तो हम कहां जाएंगे.
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…