देश

‘CBI अफसरों को इंडिया गेट पर लटका देना चाहिए..’, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होते ही बिगड़ गए AAP नेताओं के बोल?

Saurabh Bhardwaj after Kejriwal acquitted: दिल्ली सरकार की पूर्व आबकारी (शराब) नीति से जुड़े घोटाले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया. बताते चलें कि विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि जांच एजेंसी CBI आरोपों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त और ठोस सामग्री पेश करने में विफल रही. वहीं सुनवाई के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया स्वयं अदालत में मौजूद रहे, जहां फैसले के बाद उन्हें बड़ी कानूनी राहत मिली.

हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद से दिल्ली आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हमलावर हो चुकी है. सरकार पर आरोप लगाने के साथ ही आप नेताओं के बोल इस कदर बिगड़ गए हैं कि वह CBI और ED जैसी सरकारी सनास्थाओं के अधिकारियों को इंडिया गेट पर फांसी की बात तक कह डाली. बता दें कि  यह वक्तव्य आप पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा की गई है.

क्या बोल गए सौरभ भारद्वाज?

सरकार और सिस्टम पर आरोप मढ़ते हुए वह बोल गए कि “यह अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की जीत नहीं है, बल्कि उन लोगों की जीत है जो सच्चे और ईमानदार रहना चाहते हैं। आज देश में ऐसा माहौल बन गया है जहां ईमानदार अधिकारियों को परेशान किया जाता है। इस फैसले की वजह से 5%-10% IAS अधिकारी, न्यायपालिका ईमानदार रहेगी.

वहीं जब बात CBI की आई तो इस पर वह बोले कि CBI सबसे पहले अपने पिता मोदी जी के पास जाएगी. जो IOs ईमानदार लोगों को फर्जी केस में जेल भेजते हैं, उन्हें इंडिया गेट पर सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। अगर हमारी सरकार बनी तो हम इस बारे में कानून लाएंगे.

 

कोर्ट के आदेश में क्या?

कोर्ट ने अपने आदेश में CBI की जांच पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि चार्जशीट में गंभीर खामियां हैं और किसी भी गवाह या बयान से आरोप स्पष्ट रूप से साबित नहीं होते. अदालत ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड और सबूत आरोप तय करने के मानक पर खरे नहीं उतरते, इसलिए आरोप तय करने का कोई आधार नहीं बनता. इस मामले में कुल 23 आरोपियों को राहत मिली है. अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे दिल्ली की राजनीति में अहम मोड़ माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-‘जीवन पल-पल राष्ट्रसेवा के लिए..’, नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए क्या बोले अमित शाह?

आप के अन्य नेता क्या बोले?

कजेरीवाल और सिसोदिया के बारी होते ही केवल सौरभ भारद्वाज के ही बोल नहीं बिगड़े बल्कि समूची पार्टी के नेता हमलावर होते दिखाई दिए. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘सत्यमेव जयते’.चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए गए हों और कितना भी अत्याचार किया गया हो, आखिरकार सच की जीत हुई.

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने X पर पोस्ट कर कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा उनके नेताओं को बरी किए जाने से यह साबित हो गया है कि देश की सत्ता पर एक ‘खतरनाक षड्यंत्रकारी’ शासन कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश रचकर देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को बदनाम करने की कोशिश की गई तथा उनके नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago