Saurabh Bhardwaj after Kejriwal acquitted: दिल्ली सरकार की पूर्व आबकारी (शराब) नीति से जुड़े घोटाले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया. बताते चलें कि विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि जांच एजेंसी CBI आरोपों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त और ठोस सामग्री पेश करने में विफल रही. वहीं सुनवाई के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया स्वयं अदालत में मौजूद रहे, जहां फैसले के बाद उन्हें बड़ी कानूनी राहत मिली.
हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद से दिल्ली आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हमलावर हो चुकी है. सरकार पर आरोप लगाने के साथ ही आप नेताओं के बोल इस कदर बिगड़ गए हैं कि वह CBI और ED जैसी सरकारी सनास्थाओं के अधिकारियों को इंडिया गेट पर फांसी की बात तक कह डाली. बता दें कि यह वक्तव्य आप पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा की गई है.
क्या बोल गए सौरभ भारद्वाज?
सरकार और सिस्टम पर आरोप मढ़ते हुए वह बोल गए कि “यह अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की जीत नहीं है, बल्कि उन लोगों की जीत है जो सच्चे और ईमानदार रहना चाहते हैं। आज देश में ऐसा माहौल बन गया है जहां ईमानदार अधिकारियों को परेशान किया जाता है। इस फैसले की वजह से 5%-10% IAS अधिकारी, न्यायपालिका ईमानदार रहेगी.
वहीं जब बात CBI की आई तो इस पर वह बोले कि CBI सबसे पहले अपने पिता मोदी जी के पास जाएगी. जो IOs ईमानदार लोगों को फर्जी केस में जेल भेजते हैं, उन्हें इंडिया गेट पर सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। अगर हमारी सरकार बनी तो हम इस बारे में कानून लाएंगे.
#WATCH | Delhi | On Arvind Kejriwal’s acquittal in liquor policy case, AAP leader Saurabh Bharadwaj says,” This is not a victory for Arvind Kejriwal or Manish Sisodia but for those who want to remain sincere and honest. An environment has been created in the country today where… pic.twitter.com/UejtbUA5h4
— ANI (@ANI) February 27, 2026
कोर्ट के आदेश में क्या?
कोर्ट ने अपने आदेश में CBI की जांच पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि चार्जशीट में गंभीर खामियां हैं और किसी भी गवाह या बयान से आरोप स्पष्ट रूप से साबित नहीं होते. अदालत ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड और सबूत आरोप तय करने के मानक पर खरे नहीं उतरते, इसलिए आरोप तय करने का कोई आधार नहीं बनता. इस मामले में कुल 23 आरोपियों को राहत मिली है. अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे दिल्ली की राजनीति में अहम मोड़ माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-‘जीवन पल-पल राष्ट्रसेवा के लिए..’, नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए क्या बोले अमित शाह?
आप के अन्य नेता क्या बोले?
कजेरीवाल और सिसोदिया के बारी होते ही केवल सौरभ भारद्वाज के ही बोल नहीं बिगड़े बल्कि समूची पार्टी के नेता हमलावर होते दिखाई दिए. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘सत्यमेव जयते’.चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए गए हों और कितना भी अत्याचार किया गया हो, आखिरकार सच की जीत हुई.
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने X पर पोस्ट कर कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा उनके नेताओं को बरी किए जाने से यह साबित हो गया है कि देश की सत्ता पर एक ‘खतरनाक षड्यंत्रकारी’ शासन कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश रचकर देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को बदनाम करने की कोशिश की गई तथा उनके नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

