Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर आ रही है. सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी सबसे खास ‘महिला समृद्धि योजना’ को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है. सरकारी सूत्रों की मानें तो इस बार रक्षा बंधन के खास मौके पर यानी 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत की जा सकती है. इस स्कीम के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी.
चर्चा यह भी है कि इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं हालांकि अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी रेडी है. सरकार ने बजट 2026-27 में इस योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का भारी-भरकम फंड रखा है जिससे दिल्ली की करीब 20 से 22 लाख महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि सरकार पूरी तैयारी के साथ इसे लागू कर रही है ताकि बाद में महिलाओं को पैसे मिलने में कोई रुकावट न आए.
योजना का लाभ केवल दिल्ली की उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:
जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड है उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी.
सरकार ने साफ कर दिया है कि कुछ कैटेगरी की महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है. अगर महिला सरकारी नौकरी में है, इनकम टैक्स भरती है, उसे किसी भी तरह की सरकारी पेंशन मिलती है या फिर उसके नाम पर कोई चार पहिया वाहन है तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएगी.
ये भी पढ़ें- सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? तो घर से निकलने से पहले चेक कर लें आज के ताजा भाव, वरना जेब पर पड़ेगा असर
इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा. फॉर्म भरते समय महिलाओं को अपनी कुछ बेसिक जानकारियां देनी होंगी, जैसे आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, पिता या पति का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दिल्ली में रहने का प्रूफ. सबसे जरूरी बात यह है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि पैसे सीधे DBT के जरिए उसी खाते में आएंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…