देश

दिल्ली: MCD चुनावों की घोषणा, 4 को वोटिंग, 7 को नतीजे

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. एमसीडी(MCD) चुनाव 4 दिसंबर को होंगे. वहीं, मतगणना 7 दिसंबर को होगी. दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों की वोटिंग 4 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी. साथ ही उन्होंने बताया कि आज से ही यानी 4 नवंबर से आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव प्रचार के लिए लगे होर्डिंग्स और बैनर हटा दिए जाएंगे.

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि 250 वार्डों में 2011 की जनगणना के अनुसार से 42 सीटें SC के लिए, और 21 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं. 104 सीटें अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं.
कुल 13,665 पोलिंग स्टेशन होंगे. चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा. इस बार 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे. खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख रखी गई है.

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी.19 नवंबर को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी. बता दें कि बीते 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में BJP काबिज है. साल 2017 के एमसीडी चुनाव में BJP ने अपने किसी भी सिटिंग पार्षद को टिकट ना देकर एक बड़ा दांव चला था. इसके चलते पार्टी ने एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को काट दिया था और उसे बड़ी जीत मिली थी.

केंद्र सरकार ने इस साल संसद में एक कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नाम से एक ही निगम बना दिया. दिल्ली में तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद यह पहला चुनाव होने जा रहा है.

एमसीडी वार्डों का परिसीमन होने के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों और आम लोगों से आपत्ति और सुझाव भी ले लिए हैं.

दिल्ली में इस साल अप्रैल में नगर निगम के चुनाव होने थे. हालांकि, केंद्र के महानगर में तीनों नगर निकायों का विलय करने का इरादा व्यक्त करने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था. अब ये तो चुनावों के नतीजे ही बताएंगे कि केजरीवाल कोई करिश्मा करने में सफल होते हैं या फिर लगातार बीजेपी की बादशाहत कायम रहती है या नहीं

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

5 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

8 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

51 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

52 minutes ago